सागर नगर: तिली बाघराज वार्ड में शराब दुकान हटाने और पूर्ण शराबबंदी की मांग पर प्रदर्शन
तिली बाघराज वार्ड में शराब दुकान हटाने और पूर्ण शराबबंदी लागू करने की मांग को लेकर शनिवार दोपहर 1 बजे से तिली तिग्गड़े पर नागरिकों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि शराब दुकान से क्षेत्र की महिलाएं और बच्चे असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं हुईं तो फरवरी में बड़ा आंदोलन किया जाएगा।