सागर नगर: गहोई दिवस पर सागर शहर में निकली भव्य शोभायात्रा, दिया 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' का संदेश
गहोई दिवस के अवसर पर सकल गहोई वैश्य समाज ने रविवार को सागर शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली। सुबह 11 बजे शुरू हुई शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे, युवा व वरिष्ठजन शामिल हुए।शोभायात्रा में समाज के इष्टदेव सूर्य भगवान को बग्गी में विराजमान किया गया। घोड़े, बैंड-बाजे व झांकियों के साथ निकली शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।