सागर नगर: पशु विचरण मुक्त क्षेत्र में सांडों की जंग, गोला कुआं पर 10 मिनट तक यातायात ठप
पशु विचरण मुक्त क्षेत्र के दावों के बीच सागर स्मार्ट सिटी में रविवार दोपहर 12:30 बजे गोला कुआं के पास दो सांडों की आपसी लड़ाई से सड़क पर यातायात करीब 10 मिनट तक बाधित रहा। स्थानीय लोगों ने मवेशियों को अलग करने का प्रयास किया।घटना के बाद सांडों के हटने पर आवागमन शुरू हो सका। शहर में आवारा मवेशियों की बढ़ती समस्या से लोग परेशान हैं।