धमदाहा: रैन बसेरा अतिक्रमण की भेंट चढ़ा, राहगीरों की सुविधा पर संकट, महिला यात्रियों को सबसे अधिक परेशानी, प्रशासन उदासीन
धमदाहा :- लाखों रुपये की सरकारी लागत से राहगीरों की सुविधा के लिए बनाए गए रैन बसेरा आज स्वयं बदहाली का शिकार हैं। अवैध अतिक्रमण के चलते ये रैन बसेरा अपने मूल उद्देश्य से भटक चुके हैं, जिसका खामियाजा आम यात्रियों खासकर महिला यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। रैन बसेरा पर अतिक्रमण के कारण बस या अन्य वाहनों का इंतजार करने वाले यात्रियों को खुले में खड़ा रहना है ।