मेरठ: भावनपुर में बैंक की इमारत की दूसरी मंजिल की छत पर मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी, मां ने लगाया हत्या का आरोप
Meerut, Meerut | Jul 28, 2026 मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र में भारतीय स्टेट बैंक की इमारत की छत पर 22 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलती ही भानपुर पुलिस मौके पर पहुंची और सबको कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वहीं मृतक की मां ने बेटे की हत्या का आरोप लगाया है, हालांकि पुलिस पूरे मामले में अपनी जांच कर रही है