नासरीगंज: अमियावर गांव से युवा चिकित्सक लापता, परिजनों ने अपहरण की आशंका को लेकर थाने में दर्ज कराई एफआईआर
नासरीगंज थानाक्षेत्र के अमियावर गांव से एक युवा चिकित्सक के लापता होने का मामला प्रकाश में आया है। चिकित्सक का नाम रामजीत सिंह पिता हरिद्वार सिंह है। जो सिकरियां गांव में फ्रैक्चर क्लीनिक चलाता है। बुधवार को सुबह वह अमियावर स्थित अपने घर से सिकरियां के लिए निकला था। लेकिन शाम में वापस घर नहीं आया। परिजनों ने मोबाइल फोन पर संपर्क किया, तो मोबाइल बंद मिला। पर