बांसवाड़ा: मेडिकल कॉलेज में जिला कलेक्टर का औचक निरीक्षण, निर्माण में देरी पर जताई नाराजगी और काम पूरा करने के दिए निर्देश
जिला कलेक्टर डॉ. इंद्रजीत यादव ने बुधवार शाम को राजकीय मेडिकल कॉलेज बांसवाड़ा का औचक निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने निर्माणाधीन भवन और अस्पताल परिसर का निरीक्षण करते हुए कार्य की धीमी गति पर असंतोष जताया। कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी लंबित कार्य निर्धारित डेडलाइन में पूर्ण किए।