बांसवाड़ा: हाउसिंग बोर्ड में दिनदहाड़े चेन स्नेचिंग, नकाबपोश बदमाशों ने महिला के गले से झपटी ढाई तोले की सोने की चेन
हाउसिंग बोर्ड इलाके में आज दिनदहाड़े चेन स्नेचिंग की बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने पीड़िता देवबाला सेवक पत्नी जयप्रकाश सेवक निवासी हाउसिंग बोर्ड की निवासी हैं, अपने घर के पास मुख्य सड़क पर थीं, तभी पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने झपट्टा मारकर उनके गले से भारी सोने की चेन तोड़ ली। शोर मचाने पर जब तक लोग मदद के लिए दौड़ते, आरोपी आंखों से ओझल हो चुके थे।