घाटमपुर क्षेत्र के पालपुर (श्रीनगर) में आजाद समाज पार्टी के भाई चारा बनाओ सम्मेलन में पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि एसआईआर के नाम पर दलितों के वोट काटे जा रहे हैं। इस दौरान रविवार शाम 4:00 बजे उन्होंने मंच से ही मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार दलित विरोधी है और दलितों के वोट काट रही है।