घोसी: मीरा बिगहा गांव में 15 वर्षीय किशोरी को सांप ने डंसा, गंभीर हालत में पीएचसी घोसी से रेफर
मीरा बिगहा गांव की एक 15 वर्षीय किशोरी को विषैला सांप ने काट लिया। ग्रामीणों ने बताया कि किशोरी गेहूं का फसल काट रही थी इसी बीच उसे सांप ने डंस लिया। परिजनों के द्वारा तत्काल उसे पीएचसी घोसी लाया गया जहां चिकित्सक ने प्राथमिक इलाज कर बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल जहानाबाद रेफर कर दिया।