चक्रधरपुर: चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में मुफ्त भोजन सेवा बंद, मरीज घर से खाना लाने को मजबूर
चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती मरीजों को मिलने वाली मुफ्त भोजन सेवा 8 नवंबर से बंद हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से पिछले सात महीने से भुगतान नहीं किए जाने के कारण भोजन आपूर्ति करने वाले पीयूष होटल के संचालक जयप्रकाश श्रीवास्तव ने आर्थिक तंगी के चलते सेवा बंद कर दी है। इसका सीधा असर अस्पताल में भर्ती गरीब और जरूरतमंद मरीजों पर पड़ रहा है।