बयाना: बयाना के सामाजिक युवा टीम के कार्यकर्ता पंजाब के बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री पहुंचा रहे हैं
बयाना में सामाजिक युवा टीम के कार्यकर्ता पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों तक राहत सामग्री पहुंचा रहे हैं। टीम के सदस्य खासतौर पर गुरदासपुर जिले के डेरा बाबा नानक सिटी पहुंचे, जहां हाल ही में आई बाढ़ से सैकड़ों परिवार बेघर और बेसहारा हो गए थे।