जलालाबाद: जलालाबाद में गंगा एक्सप्रेस वे सर्विस लेन पर तेज रफ्तार वैगनआर की टक्कर से बाइक सवार घायल, चालक पर मारपीट का आरोप
शाहजहांपुर के जलालाबाद थाना क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेस-वे की सर्विस लेन पर तेज रफ्तार वैगनआर कार ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हरदोई के मझिला थाना क्षेत्र निवासी श्यामकुमार पाल ने आरोप लगाया कि हादसे के बाद कार चालक ने उनकी बाइक की चाबी निकाल ली, गाड़ी ठीक कराने के नाम पर 50 हजार रुपये मांगे और गाली-गलौज की।