जुलाना: ब्रह्माकुमारी आश्रम जुलाना में चोरी करने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Julana, Jind | Jan 21, 2024 जुलाना के ब्रहमाकुमारी आश्रम में चोरी करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफतार किया है। पुलिस ने रोहतक की एकता कालोनी निवासी हिमांशु को गिरफतार किया है। गत 27 दिसंबर को वार्ड 7 निवासी महिला पुष्पा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि किसी अज्ञात चोर ने आश्रम का ताला तोड़कर एक स्कूटी, 4 हजार रूपये की नगदी और सोने की चैन चोरी कर ली। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया था।