बेगूसराय: नगर निगम क्षेत्र में 95 पटाखे दुकानों को मिला लाइसेंस, अवैध दुकानों पर होगी कार्रवाई
नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत 95 पटाखे दुकान को लाइसेंस दिया गया है. अवैध तरीके से पटाखा बेचने वालों पर कार्रवाई की जायेगी. यह बातें कार्यालय कक्ष में बुधवार की दोपहर 03:00 बजे पत्रकारों से बात करते हुए सदर एसडीओ राजीव कुमार ने कही. उन्होंने शहरवासियों से बेहतर वातावरण में दीपावली का त्योहार मनाने की अपील की है.