बेगूसराय: GD कॉलेज के पास शहीद लेफ्टिनेंट ऋषि कुमार की पुण्यतिथि मनाई गई, मेयर रहे मौजूद
जीडी कॉलेज के पास शहीद लेफ्टिनेंट ऋषि कुमार की तीसरी पुण्यतिथि बुधवार की दोपहर 2:00 बजे आयोजित की गई. इस दौरान अतिथि के रूप में मेयर पिंकी देवी, मटिहानी विधायक राजकुमार सिंह मौजूद थे. इस मौके पर संबोधित करते हुए मेयर ने कहा कि आज शहीद लेफ्टिनेंट ऋषि कुमार की पुण्यतिथि मनाई गई है. उन्होंने देश सेवा में अपनी आहुति दी है. इन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता.