उज्जैन ग्रामीण: केंद्रीय जेल भैरवगढ़ में मिर्गी के दौरे से विचाराधीन कैदी की मौत
केंद्रीय जेल भैरवगढ़ में बंद विचाराधीन बंदी की शुक्रवार सुबह इंदौर के एमवाय अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक बंदी को मिर्गी के झटके आने के कारण जिला अस्पताल से इंदौर रैफर किया गया था। महाकाल थाना के कहारवाड़ी का रहने वाला ईश्वर (46 वर्ष) पिता तेजाराम धारा 323, 294, 506 (मारपीट और धमकी) के मामले में विचाराधीन बंदी था।