अमरोहा: अमरोहा में निकाह के दौरान छुआरों को लेकर हुआ बवाल, बारात बनी जंग का मैदान, एक ही परिवार के कई लोग गंभीर घायल
Amroha, Amroha | Apr 2, 2026 डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव फैजगंज में निकाह समारोह उस समय अफरा-तफरी और हिंसा में बदल गया, जब छुआरों को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। आरोप है कि गांव के कुछ दबंग युवकों ने बारात में शामिल मेहमानों पर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला बोल दिया, जिससे एक ही परिवार के कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।