रायपुर में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा में तैनात पिंक पेट्रोल यूनिट, मनचलों को सिखाया सबक
रायपुर पुलिस कमिश्नरेट की पिंक पेट्रोल यूनिट महिलाओं, बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगातार सक्रिय है। यूनिट की टीमें प्रतिदिन स्कूल, कॉलेज, छात्रावास, पीजी, बाजार, उद्यान और सार्वजनिक स्थलों पर नियमित गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रख रही हैं।
पुलिस द्वारा गश्त के दौरान छात्राओं को असहज करने वाले युवकों, सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन करने वालों, मोबाइल पर बात करते हुए वाहन चलाने वालों और कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाली अन्य गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई की जा रही है। आवश्यकतानुसार संबंधित व्यक्तियों को समझाइश दी जाती है तथा गंभीर मामलों में वैधानिक कार्रवाई भी की जाती है।
रायपुर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि महिलाओं, बच्चों या वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा से जुड़ी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी