जहानाबाद: स्पीड स्केटिंग में जहानाबाद का जलवा, 11 खिलाड़ियों ने जीते पदक, जिले में हुई सराहना
पटना के पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित अंतर विद्यालय स्पीड स्केटिंग प्रतियोगिता 2026 में जहानाबाद के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 11 पदक अपने नाम किए। विभिन्न आयु वर्गों में खिलाड़ियों ने स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। जिला पदाधिकारी अलंकृता पाण्डेय ने विजेता खिलाड़ियों, अभिभावकों को शुभकामनाएं दी।