भभुआ: रामगढ़ अस्पताल और प्रखंड कार्यालय का DM ने किया औचक निरीक्षण, अनुपस्थित मिले ब्लॉक के बड़ा बाबू सहित मनरेगा के कर्मी
Bhabua, Kaimur | Jul 2, 2025 मिले जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह रामगढ़ सरकारी अस्पताल व प्रखंड कार्यालय का DM ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रखंड कार्यालय के बड़ा बाबू व मनरेगा के दो कर्मी अनुपस्थित मिले जिसमें डीएम ने कार्रवाई करते हुए अनुपस्थित कर्मियों की एक दिन की हाजिरी काटने का निर्देश दिया। खबर की जानकारी रामगढ़ प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा दी गई।