भभुआ: भेलाडीह गांव पहुंचा सीआरपीएफ जवान का शव, झारखंड में सड़क हादसे में हुई थी मौत
Bhabua, Kaimur | Jul 2, 2025 भेलाडीह गांव में सीआरपीएफ जवान का शव आते ही परिजन रो पड़े जहां लोगों की आंखें नम हो गई। आज बुधवार को 9 बजे सीआरपीएफ जवान का शव उनके गांव पहुंचा तो काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। जानकारी के मुताबिक चांद थाना क्षेत्र के भेलाडीह निवासी मदन राम के पुत्र महेश राम बताया गया है। 2014 में सीआरपीएफ जॉइन किए थे। पिछले 2 साल से झारखंड के टाटा जमशेदपुर में थे।