रामपुर: जामा मस्जिद में शब-ए-बारात पर कार्यक्रम का आयोजन होगा, शहर नायब इमाम मौलवी फ़ैज़ान खान ने दी जानकारी
Rampur, Rampur | Feb 2, 2026 सोमवार को रात आठ बजे जामा मस्जिद के इमाम और शहर नायब इमाम मौलवी फ़ैज़ान खान ने शब-ए-बारात के मुक़द्दस मौके पर मुस्लिम समाज से खास अपील की है। उन्होंने अकीदतमंदों से पूरी रात इबादत में गुजारने, कब्रिस्तान में सादगी बनाए रखने और मुल्क में अमन-चैन के लिए दुआ करने का आग्रह किया है। साथ ही कल जामा मस्जिद में होने वाले कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी।