नागदा: पैसे के लेन-देन के मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया, आरोपी की तलाश जारी
Nagda, Ujjain | Apr 25, 2026 पैसे की लेन-देन की बात को लेकर शहीद गिरीजेश नगर क्षेत्र में विवाद हो गया। जिसमें तीन लोगों पर चाकू से हमला कर दिया गया। हमले में महिला सहित दो पुरुष घायल हुए। मौके पर पहुंची डायल 112 तत्काल उन्हें लेकर सरकारी अस्पताल आई। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें उज्जैन रैफर कर दिया गया। घटना से आक्रोशित बंजारा समाज सहित रहवासियों ने थाने पहुंचकर अपना विरोध जताया।