चक्रधरपुर प्रखंड की कुलीतोड़ांग पंचायत के कुलीतोड़ांग गांव में गुरुवार रात लगभग 8:00 बजे सड़क दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायल युवक को पंचायत के मुखिया मांझी जोंको के प्रयास से चक्रधरपुर के अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया।