बहरोड़: बहरोड के केशवाना में मजदूरों ने किया हंगामा, कंपनी प्रबंधन और ठेकेदार पर मिलीभगत के आरोप
Behror, Alwar | Apr 7, 2026 बहरोड़ क्षेत्र के केशवाना स्थित वीआरबी कंपनी में मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे मजदूरों ने जमकर हंगामा कर दिया। गुस्साए मजदूर कंपनी गेट के बाहर बैठ गए और जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। मजदूरों का आरोप था कि कंपनी प्रबंधन और ठेकेदार के बीच मिलीभगत चल रही है, जिसके चलते उन्हें उचित मजदूरी और सुविधाएं नहीं मिल रही हैं।