डुमरांव: कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र में हुई डकैती का पर्दाफाश, स्कॉर्पियो गिरोह के पांच गिरफ्तार, लूटे 92 कैरेट आम और बाइक बरामद
Dumraon, Buxar | Jul 7, 2026 कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र में हुई डकैती की घटना का पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सफल उद्भेदन कर लिया है। इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। इसकी जानकारी बक्सर पुलिस के सोशल मीडिया हैंडल से मंगलवार की दोपहर 2 बजे जारी हुई है।