बंजारा युवा संघ मध्यप्रदेश की एक दिवसीय प्रांतीय बैठक खरगोन जिले के महेश्वर स्थित राठौड़ धर्मशाला में हुई। प्रदेश अध्यक्ष श्रीराम चौहान की अगुवाई में हुई इस बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, प्रांतीय कार्यसमिति को बढ़ाने और आगे नई कार्यकारिणी बनाने पर चर्चा की गई।