कुडू: जंगली हाथियों ने ढहाया घर, पीड़ित परिवार से मिले सांसद प्रतिनिधि लाल विकास नाथ शाहदेव,दो बच्चों की ग्रामीणों ने बचाई जान
कुडू प्रखंड के सुन्दुरु पंचायत अंतर्गत सुकुमार गांव में जंगली हाथियों के हमले से प्रभावित पीड़ित परिवार से मिलने बुधवार दोपहर लगभग 1:30 बजे सांसद प्रतिनिधि लाल विकास नाथ शाहदेव पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार का हालचाल जाना और हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।