विधायक ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर निर्वाचित ग्राम प्रधानों को प्रशासक के रूप में नियुक्त करने का किया अनुरोध
Siyana, Bulandshahr | Apr 20, 2026
क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र सिंह लोधी ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर निर्वाचित ग्राम प्रधानों को ही प्रशासक के रूप में नियुक्त किए जाने का अनुरोध किया है। सोमवार को विधायक ने बताया कि मुख्यमंत्री से मुलाकात कर ग्राम पंचायत के कार्यकाल की समाप्ति के उपरांत निर्वाचित ग्राम प्रधानों को ही प्रशासक के रूप में नियुक्त किए जाने का अनुरोध किया।