मुज़फ्फरनगर: मुजफ्फरनगर में बिजली संकट से हाहाकार, 24 घंटे से अधिक अंधेरे में डूबे कई इलाके, बिजलीघर पर हंगामा, पुलिस तैनात
मुजफ्फरनगर में बिजली संकट को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। गांधी कॉलोनी और गढ़ी पचेंडा बिजलीघर से जुड़े कई इलाकों में 24 घंटे से अधिक समय तक बिजली और पानी की आपूर्ति बाधित रही। परेशान उपभोक्ताओं ने गढ़ी पचेंडा बिजलीघर पर पहुंचकर हंगामा किया, जिसके बाद पुलिस को मौके पर तैनात करना पड़ा। बिजली विभाग ने तकनीकी खराबी और आंधी को वजह बताया।