दमोह: सूखी पिपरिया मे गल्ला व्यापारी के घर डकैती में सोना चांदी नगदी की लूट, एसपी आनंद कलादगी ने कहा जल्द होंगे आरोपी गिरफ्तार
Damoh, Damoh | Jul 4, 2026 दमोह के देहात थाना क्षेत्र के सूखी पिपरिया गांव में छह नकाबपोश बदमाशों ने गल्ला व्यापारी विजय जैन के घर डकैती कर करीब 10 तोला सोना, एक किलो चांदी, 50 हजार रुपए नकद और दो मोबाइल लूट लिए। बदमाशों ने परिवार को बंधक बनाकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। एसपी आनंद कलादगी ने बताया कि महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं।