जानसठ: भोपा क्षेत्र के गांव मजलिसपुर तौफीर में विकास कार्यों की खुली पोल, कीचड़ से अर्थी लेकर निकले ग्रामीण, वीडियो हुआ वायरल
भोपा क्षेत्र के गांव मजलिसपुर तौफीर इलाके में सोमवार लगभग 12:00 बजे के आसपास एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रही है जिसमें कीचड़ से भरे हुए सड़कों पर होते हुए अर्थी को लेकर कुछ ग्रामीण जा रहे थे तभी किसी व्यक्ति ने ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी है, जो साफ-साफ विकास कार्यों की पोल खोल रही है।