जगदलपुर: मुक्तिधाम परिसर में लगेगी भगवान शिव की विशाल प्रतिमा, महापौर की पहल से होगा परिसर का उन्नयन और सौंदर्यीकरण
जगदलपुर शहर के प्रवीर वार्ड क्रमांक -1 के खड़कघाट मुक्तिधाम के उन्नयन एवं सौंदर्यीकरण के संबंध में महापौर संजय पांडे ने नगर के विभिन्न समाजों से सुझाव आमंत्रित किए थे । जिस पर गुरुवार को विभिन्न समाजों के प्रबुद्धगणों ने महापौर संजय पांडे के साथ मुक्तिधाम परिसर का गहन अवलोकन किया और आवश्यक व्यवस्थाओं एवं विकास कार्यों पर विस्तृत चर्चा की।