जमुई: अशोका पब्लिक स्कूल के पास दो बाइक के बीच हुई टक्कर में एक बाइक पर सवार दो युवक घायल, सदर अस्पताल में भर्ती
Jamui, Jamui | May 28, 2026 जमुई- सिकंदरा मुख्य मार्ग पर अशोका पब्लिक स्कूल के पास तेज रफ्तार दो बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में एक बाइक पर सवार दो युवक बुरी तरह घायल हो गया, जबकि दूसरा बाइक सवार फरार हो गया। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल दोनों युवकों को बुधवार की देर शाम 7:00 बजे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।