संभागायुक्त और आईजी ने कटनी कृषि उपज मंडी पहरूआ में मतगणना स्थल का किया निरीक्षण
लोकसभा निर्वाचन 2024 की तैयारियों के मद्देनजर संभागायुक्त अभय वर्मा और पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर अनिल सिंह कुशवाह गुरूवार को कृषि उपज मंडी पहरुआ में मतगणना स्थल और यहां के स्ट्रांग रूम एवं परिसर का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने स्ट्रांग रूम में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों से हो रही सतत निगरानी व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया।