मखदुमपुर: स्कॉर्पियो पलटने से जिम संचालक की मौत, चचेरे भाई ने बताया दुर्घटना का कारण
जहानाबाद के घोसी थाना क्षेत्र स्थित झुनकी पुल पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पलटने से मखदुमपुर निवासी जिम संचालक विवेक राज उर्फ निक्की की मौत हो गई। एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है, जिसे पीएमसीएच पटना रेफर किया गया। वाहन में चार लोग सवार थे, जिनमें दो लापता हैं। हादसे का कारण तेज रफ्तार और चालक को झपकी माना जा रहा है।