छतरपुर के मशीहानी के हल्का छह मौजा क्षेत्र में करीब 14 एकड़ 31 डिसमिल जमीन का तीस सालों का लगान रशीद ऑनलाइन काटे जाने के विरोध में स्थानीय ग्रामीणों में गुस्सा भड़क उठा। ग्रामीणों ने गुरुवार को दोपहर करीब 12बजे अंचल कार्यालय के समीप जमकर विरोध प्रदर्शन किया।ग्रामीणों का आरोप है कि अंचल अधिकारी शंभू राम ने फर्जी तरीके से उनके खेत का लगान रशीद जारी किया।