मवाना: विवाहिता नविशा की मौत के मामले में फोरेंसिक टीम ने ससुराल में की बारीकी से जांच, रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा
Mawana, Meerut | May 11, 2026 रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई विवाहिता नविशा जे की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा करते हुए थाने पर तहरीर दी थी मवाना पुलिस ने इस मामले में सास को हिरासत में ले लिया था वही सोमवार को दोपहर 1:00 बजे मवाना पुलिस द्वारा फॉरेंसिक टीम बुलाकर बारीकी से पूरे मामले की जांच कराई गई है फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद विवाहिता की मौत का खुलासा हो सकेगा।