मुरैना नगर: हत्या के प्रयास में 5 महीने से फरार दो बदमाश बिस्मिल नगर से कट्टा-कारतूस सहित गिरफ्तार, जेल भेजे गए
मुरैना शहर में सिविल लाइन थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के संगीन मामले में 5 महीने से फरार चल रहे दो आरोपियों पंकज गुर्जर और पवन गुर्जर को बिस्मिल नगर इलाके से मुखबीर की सूचना पर गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 315 बोर का अवैध देशी कट्टा और एक जिंदा राउंड बरामद हुआ। दोनों पर पहले से भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। कार्रवाई विशेष अभियान के तहत की गई।