पुरोला: विकासखंड नौगांव, पुरोला एवं मोरी के शैडो एरिया मतदेय स्थलों के लिए कार्मिकों को दिया गया सैटेलाइट फोन
अपर जिलाधिकारी मुक्ता मिश्र के दिशा-निर्देशन में त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2025 के दृष्टिगत प्रथम चरण में विकासखंड नौगांव, पुरोला एवं मोरी के शैडो एरिया मतदेय स्थलों मे वैकल्पिक संचार व्यवस्था हेतु सेक्टर मजिस्ट्रेट/ पीठासीन अधिकारी को सैटेलाइट फोन का वितरण किया गया तथा सेटेलाइट फोन संचालित करने से संबंधित जानकारी दी गई।