बाह: बघरेना में कूलर में उतरे करंट की चपेट में आने से किशोर की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
थाना बासौनी क्षेत्र के गांव बघरेना में मंगलवार सुबह कूलर में उतरे करंट की चपेट में आने से एक किशोर की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। 11 बजे मिली जानकारी के अनुसार गांव बघरेना निवासी प्रयांशु पुत्र विमल (12) मंगलवार सुबह घर में रखे कूलर के पास गया था। बताया गया है कि जैसे ही उसने कूलर को हाथ लगाया, वह करंट की चपेट में आ गया और मौके पर ही गि