सवायजपुर: बड़ागांव में बिजली चोरी के खिलाफ सख्त कार्रवाई, 10 लोग पकड़े गए
विद्युत विभाग द्वारा बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को विद्युत उपकेंद्र पाली के अंतर्गत बड़ा गांव में चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व अवर अभियंता सुखपाल ने किया। चेकिंग के दौरान टीम ने 10 लोगों को अवैध रूप से बिजली चोरी करते हुए पकड़ लिया।