मंझनपुर: कौशाम्बी जिले में गेहूं खरीद ने पकड़ी रफ्तार, 24 केंद्रों पर 1385 मीट्रिक टन की खरीद, 13 केंद्र अब भी सुस्त
जिले में किसानों से गेहूं खरीद की प्रक्रिया ने अब धीरे-धीरे रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी है। शासन द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य 2585 रुपये प्रति कुंतल की दर से खरीद के लिए खोले गए 37 क्रय केंद्रों में से 24 केंद्रों पर अब तक 245 किसानों से 1385.45 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है। हालांकि अभी भी 13 क्रय केंद्र ऐसे हैं, जहां खरीद की शुरुआत तक नहीं हो सकी है