फागी: जयपुर-भीलवाड़ा हाईवे पर दर्दनाक हादसे में महिला की मौत, पति गंभीर रूप से घायल
Phagi, Jaipur | May 3, 2026 फागी। जयपुर-भीलवाड़ा हाईवे पर रविवार को दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दंपति ट्रेलर की चपेट में आ गए। हादसे में महिला ममता पत्नी सुरेश बंजारा, निवासी सोडा मालपुरा की मौके पर मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर के एसएमएस अस्पताल रेफर किया गया।