झांसी: झाँसी के रक्सा थाना पुलिस द्वारा भांग से भरा ट्रक को पकड़कर की जा रही जांच
Jhansi, Jhansi | Mar 19, 2024 रक्सा थाना प्रभारी प्रदीप कुमार द्वारा रक्सा थाना क्षेत्र से एक ट्रक को पकड़ा जिसमें मादक पदार्थ भांग के करीब 150 बोर लदे हुए थे। वहीं थाना प्रभारी द्वारा ट्रक को लाकर के थाने में खड़ा कर दिया एवं जांच की जा रही है कि मादक पदार्थ कहां से आया एवं कहां जा रहा था। एव प्रपत्रों की भी जांच की जा रही है। जांच उपरांत जो भी तथ्य सामने आएगा उस पर कार्यवाही की जाएगी।