झांसी: गोविंद चौराहे के समीप दबंगों ने की एक व्यक्ति के साथ मारपीट, पीड़ित ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार
Jhansi, Jhansi | Mar 19, 2024 गोविंद चौराहे के समीप विश्वास गुप्ता उर्फ गोलू ने अपने 4-5 दोस्तों के साथ मिलकर पुराने प्रार्थना पत्र में राजीनामा कराने की बात कहते हुए एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर दी। वहीं पीड़ित ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। घटना 15 मार्च 2024 शाम का बताया गया है।