झांसी: लोकसभा चुनाव को लेकर नगर निगम के विभिन्न वार्डों में भाजपा प्रत्याशी अनुराग शर्मा ने लोगों से सादा संपर्क
Jhansi, Jhansi | Mar 18, 2024 लोकसभा चुनाव 2024 का ऐलान हो चुका है। ऐसे में जिस प्रत्याशी को जिस भी पार्टी से टिकट मिला गया वह जीत सुनिश्चित करने के लिए जनता का समर्थन अपने पक्ष में करने की तैयारी कर रहा है। भारतीय जनता पार्टी के झांसी ललितपुर लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी सांसद अनुराग शर्मा ने सोमवार को नगर निगम के वार्डों में जाकर जनता से सीधे रुबरु होते हुए सरकार की योजनाओं को बताया है।