झांसी: सोने के व्यापारी के सराफा बाजार स्थित दुकान व मिशन कंपाउंड स्थित घर पर रेवेन्यू इंटेलिजेंस की टीम ने मारा छापा
Jhansi, Jhansi | Mar 18, 2024 मिशन कंपाउंड स्थित घर व सराफा बाजार में सोने के थोक कारोबारी रामकुमार अग्रवाल के यहां रेवेन्यू इंटेलिजेंस की टीम ने सोमवार को छापा मारा है। इस कार्रवाई से पूरे शहर में हड़कंप मच गया है। वही बताया जा रहा है कि रेवेन्यू इंटेलिजेंस की टीम ने एक साथ कई ठिकानों पर छापा मार कर लैपटॉप, हार्ड डिस्क एवं दस्तावेज सहित कई अहम चीजे अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।