चांदपुर: नूरपुर के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान एक महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम
मंगलवार की सांय करीब 4:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक नूरपुर के एक निजी अस्पताल में एक महिला को एक सप्ताह पूर्व गर्भाशय के ऑपरेशन के लिए भर्ती कराया गया था। बताया जाता है कि उसका उपचार चल रहा था। मंगलवार को अचानक उसकी मौत हो गई। मौत होने पर परिवार में कोहराम मच गया।उनका रो-रो कर बुरा हाल बना है। मौत की सूचना पर ग्रामीण भी अस्पताल पहुंचे।